
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। जिले के मानपुर अंतर्गत सहकारी समिति मर्यादित केंद्र कोटरी का बड़ा घोटाला सामने आया है, बताया गया खरीदी केंद्र में किसानों के द्वारा लाए गई गेंहू की तौलाई 51.500 किलोग्राम की भर्ती की गई थी, जिसकी शिकायत भी कलेक्टर के यहां की गई थी, लेकिन किसानों को कार्यवाही के नाम पर केवल निराशा दिखाई दी थी, लेकिन खरीदी केंद्र कोटरी के द्वारा किए गए अनियमिता का पर्दाफाश हो गया है।
यह जानकारी देते हुए समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव ने बताया गया की 11 जून 2026 को शिकायतकर्ता, रविराज सिंह चतुर्वेदी, रामसजीवन तिवारी के द्वारा शिकायत की गई की, कोटरी खरीदी केंद्र के प्रभारी द्वारा केंद्र पर रखा हुआ 431 बोरियों को ट्रक वाहन क्रमांक:- MP-19- HA-1330 से बचा हुआ गेंहू को बाहर विक्रय हेतु ले जाने की शिकायत प्राप्त हुई।
शिकायत के आधार पर तहसीलदार खरीदी केंद्र कोटरी पहुंच का शिकायत की जांच की गई, शिकायत में पाया गया की मौके पर खरीदी केंद्र के कर्मचारियों द्वारा बोरियों की तौलाई करते हुए पाए गए, वजन कांटा भी मौके पर पाया गया, व 431 बोरियों को लोडिंग करने हेतु ट्रक खड़ा पाया गया, खरीदी केंद्र के अंदर जमीन में रखा हुआ गेंहू, सड़ा हुआ पाया गया खरीदी प्रबंधक द्वारा जानकारी मांगी गई, लेकिन प्रबंधक व प्रभारी द्वारा पूर्ण जानकारी उपलब्ध नही कराई गई, न ही स्टॉक रजिस्टर दिखाया गया, जिससे स्पष्ट होता है कि कोटरी खरीदी केंद्र में कितना बड़ी अनियमिता हुई है, जिसकी जांच कर मौका पंचनामा तहसीलदार व हल्का पटवारी द्वारा किया गया है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ