
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत जनपद पंचायत मानपुर में 630 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि जिले से जनपद पंचायत मानपुर को केवल 78 जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इनमें 58 जोड़े जनपद पंचायत क्षेत्र तथा 20 जोड़े नगर परिषद मानपुर क्षेत्र से शामिल किए जाने हैं। प्रस्तावित सामूहिक विवाह कार्यक्रम 29 जून को जनपद पंचायत कार्यालय के पीछे स्थित खेल मैदान में आयोजित होना बताया जा रहा है।
मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 630 आवेदन के मुकाबले केवल 78 जोड़ों का लक्ष्य मिलने से क्षेत्र में सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों और आवेदक परिवारों का कहना है कि जब सैकड़ों गरीब परिवार शासन की इस योजना पर भरोसा कर आवेदन कर चुके हैं, तो बाकी पात्र हितग्राहियों का क्या होगा ... ? उनका कहना है कि चयन किन मानकों पर होगा और शेष पात्र आवेदनों का भविष्य क्या होगा, इसकी जानकारी प्रशासन सार्वजनिक करें।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले वर्ष भी बड़ी संख्या में आवेदन लेने के बाद अंतिम समय में कार्यक्रम निरस्त हो गया था, जिससे कई परिवार लाभ से वंचित रह गए। इसी वजह से इस बार भी लोगों के मन में असमंजस बना हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि पात्र हितग्राहियों की सूची, चयन के मानदंड तथा सत्यापन प्रक्रिया को सार्वजनिक किया जाए। उनका कहना है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होगी तो किसी भी प्रकार की आशंका या विवाद की स्थिति नहीं बनेगी तथा पात्र परिवारों का भरोसा भी कायम रहेगा।
इस संबंध में जनपद पंचायत मानपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अंकित सरेठिया से उनका पक्ष जानने के लिए फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। वहीं, सामाजिक न्याय विभाग में पदस्थ अमित बैगा ने बताया कि सभी 630 आवेदनों के सत्यापन के लिए पीसीओ एवं एडीओ को सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। सत्यापन के बाद शासन के निर्धारित नियमों के अनुसार पात्र हितग्राहियों का चयन किया जाएगा।
फिलहाल किसी भी प्रकार की अनियमितता या पक्षपात के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। लोगों की अपेक्षा है कि प्रशासन चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए और 78 जोड़ों के चयन के बाद शेष पात्र आवेदनों के संबंध में भी स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक करे, ताकि किसी भी पात्र परिवार की उम्मीद अधूरी न रह जाए।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ