DRMS NEWS

DRMS NEWS

रहवासियों सहित राहगीरों को घरों के निस्तारी गंदा पानी सड़कों पर बहने से बदबू व संढ़ाध के कारण हो रही काफी दिक्कत, नगर के वार्ड 8 और 9 में नाली निर्माण न होने से लोग बेहद परेशान


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)मानपुर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 के रहवासी लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सीधे सड़कों पर बह रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद प्रशासन से शिकायत एवं मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

जैसा कि समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव को स्थानीय लोगों  ने बताया कि यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह बांधवगढ़ और जयसिंहनगर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग से जुड़ा हुआ है। इस सड़क से प्रतिदिन जिले एवं आसपास के अन्य जिलों के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक आवागमन करते हैं। इसके बावजूद सड़क पर बह रहे गंदे पानी और नाली व्यवस्था की बदहाली की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि नालियों के अभाव में घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे दुर्गंध फैलती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। बारिश के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है, जब सड़कें जलभराव और कीचड़ से भर जाती हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद मानपुर के जिम्मेदार अधिकारी समस्या से पूरी तरह अवगत होने के बावजूद उदासीन बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि जब जिले और तहसील स्तर के अधिकारी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं, तब भी सड़क पर बहते गंदे पानी और नाली निर्माण की आवश्यकता पर ध्यान नहीं दिया जाता।

क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 में शीघ्र नाली निर्माण कार्य स्वीकृत कराकर शुरू कराया जाए, ताकि वर्षों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके और आम नागरिकों को राहत मिल सके। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय लोग जनआंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होंगे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ