
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। थाना गोहपारु क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गोहपारू पुलिस ने तत्परता से कार्य़वाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।
05 मई 2026 को ग्राम करकट निवासी फरियादी की नाबालिग पुत्री शहडोल जाने के लिए घर से निकली थी, जो वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन और सगे-संबंधियों में पतासाजी करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो फरियादी की रिपोर्ट पर थाना गोहपारु में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया था।कार्यवाही विवेचना के दौरान सउनि. विद्यासागर, आरक्षक अजीत यादव, दीपक साहू पुलिस टीम ने 31 मई 2026 को नाबालिग लड़की को सकुशल दस्तयाब (बरामद) किया गया। पीड़िता के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा 61(1), 64 (2) (m), 127 (4), 96 बीएनएस एवं 5 एल/6 पाक्सो (POCSO) एक्ट का इजाफा किया गया।
मामले के आरोपी धनराज सिंह (उम्र 26 वर्ष), निवासी विजोरी, थाना मानपुर, जिला उमरिया को 01 जून 2026 को पुलिस हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
अवैध शराब तस्करी के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
दूसरी घटना में थाना बुढार में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 0373/2026 (धारा 34 (2) म.प्र. आबकारी अधिनियम) के तहत 26 मई 2026 को 55.440 लीटर अवैध शराब (कुल कीमती 35,118 रुपये) एवं मोटर साइकिल छोड़कर मौके से फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।
थाना बुढ़ार थाना प्रभारी बुढ़ार के नेतृत्व में, सउनि गिरीश कुमार शुक्ला, सउनि राजेन्द्रत तिवारी, सउनि रविदास संत पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त प्रकरण में फरार दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
गिरफ्तार आरोपियों में 1. अरुण बरगाही उर्फ डॉक्टर बरगाही पिता दीपचंद बरगाही, निवासी- ग्राम रसमोहनी, 2. रम्मू कोल उर्फ मुस्कू कोल पिता मडेलू कोल, निवासी- ग्राम रसमोहनी पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी कर एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत, आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है।
नाबालिग से संबंधित अपराध एवं ऑनलाइन ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार
इसी तरह थाना बुढ़ार पुलिस ने नाबालिग बालिका से संबंधित गंभीर अपराध एवं ऑनलाइन माध्यम से ब्लैक मेलिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की है।
पीड़िता से प्राप्त शिकायत के अनुसार आरोपी द्वारा नाबालिग बालिका का आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर उसे धमकाने एवं मानसिक दबाव बनाने का प्रयास किया गया। पीड़िता के विवाह उपरांत आरोपी ने उसके पति के मोबाइल पर आपत्तिजनक सामग्री भेजकर धन की मांग की तथा सामग्री प्रसारित करने की धमकी दी। शिकायत प्राप्त होने पर थाना बुढ़ार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप जायसवाल पिता पूरन जायसवाल निवासी ग्राम नौगई, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल (म.प्र.) को गिरफ्तार किया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ