DRMS NEWS

DRMS NEWS

प्रतिबंध के बावजूद चल रही बोरिंग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, मशीन और वाहन जब्त मामला ग्राम डोगरगवां में रामलाल यादव के घर परिसर में बोरिंग मशीन और ट्रक से अवैध रूप से बोरिंग कार्य करते पाया


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)जिले में जल संकट को देखते हुए लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद अवैध बोरिंग किए जाने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राखी सहाय द्वारा जिले को जल अभावग्रस्त घोषित करते हुए नए निजी हैंडपंप और ट्यूबवेल खनन पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद बांधवगढ़ तहसील क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर बोरिंग किए जाने की शिकायत मिलने पर प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव  ने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह ने ग्राम डोगरगवां (पोस्ट मजमानी कला, वृत्त तामन्नारा) में जांच की। जांच के दौरान रामलाल यादव के घर परिसर में बोरिंग मशीन और ट्रक से अवैध रूप से बोरिंग कार्य करते हुए पाया गया।

मौके पर किसी प्रकार की वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की जा सकी, जिसके बाद प्रशासन ने बोरिंग मशीन और संबंधित वाहन को जब्त कर थाना कोतवाली में अभिरक्षा में रखने के निर्देश दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जल संरक्षण से जुड़े प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ