
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रक्शा में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि-पूजन कार्यक्रम आयोजन किया है। ग्राम पंचायत रक्शा द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार झदवा तिराहा से साहू मोहल्ला तक बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि-पूजन 4 जून 2026, गुरुवार को दोपहर 2 बजे संपन्न होगा।
समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव व केशव विश्वकर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुजा पटेल करेंगी, जबकि जनपद पंचायत मानपुर अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत रक्शा के अड़ुइया पाठ के पास किया जाएगा। ग्रामवासियों में इस विकास कार्य को लेकर उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि सीसी सड़क निर्माण से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और क्षेत्र के नागरिकों को वर्षभर सुगम मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।
ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती अंजना सिंह ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भूमि-पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य ग्राम के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
ग्राम पंचायत द्वारा जारी आमंत्रण पत्र में सभी नागरिकों से सादर उपस्थिति का आग्रह किया गया है, ताकि विकास कार्य के शुभारंभ के इस अवसर के साक्षी बनकर क्षेत्र के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ