संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर परिषद मानपुर द्वारा एक सराहनीय एवं अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। नगर परिषद के नेतृत्व में पुरानी बाजार स्थित काली मंदिर के पास ‘नेकी की दीवार’ नाम से एक विशेष कक्ष स्थापित किया गया है, जहां नागरिक अपनी ऐसी उपयोगी वस्तुएं जमा कर सकते हैं जिनकी अब उन्हें आवश्यकता नहीं है।
केशव विश्ववकर्मा व मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत पुराने लेकिन उपयोग योग्य कपड़े, जूते-चप्पल, कंबल, बैग तथा अन्य दैनिक जीवन में काम आने वाली सामग्री नागरिक स्वेच्छा से नेकी की दीवार कक्ष में रख सकते हैं। इन वस्तुओं को जरूरतमंद व्यक्ति निशुल्क प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को सीधा लाभ मिलेगा।
नगर परिषद का मानना है कि अधिकांश लोगों के घरों में ऐसे कपड़े और सामान वर्षों तक अलमारियों में रखे रहते हैं जिनका उपयोग नहीं हो पाता। बाद में ये वस्तुएं अनुपयोगी समझकर फेंक दी जाती हैं। यदि इन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाए तो यही सामग्री किसी के जीवन में सहारा बन सकती है।
नगर परिषद मानपुर ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सामाजिक अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने घरों में उपलब्ध उपयोग योग्य वस्तुओं को नेकी की दीवार तक पहुंचाकर मानवता और परोपकार के इस कार्य में सहयोग करें।
यह पहल न केवल जरूरतमंदों की सहायता करेगी, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत बनाएगी। नगर परिषद की यह अभिनव योजना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों द्वारा इसकी सराहना की जा रही है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

0 टिप्पणियाँ