DRMS NEWS

DRMS NEWS

लाखों की दवाई हो गई खराब, पर नहीं हो सकी कार्यवाही, किसानों के प्रति नफरत, विभाग के प्रति मोह कैसा ...


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)जिले में प्रशासनिक अधिकारियों के अलग अलग रवैये ने एक बार फिर जिले के किसानों पर कुठाराघात किया है, यहां कभी जमीन में बैठकर तो कभी फोटो खिंचवा कर किसानों की समस्याओं को हल करने का दावा किया जाता है, लेकिन हठधर्मिता तो देखिये कि, वही किसान सरकार की ओर से आने वाली दवाई के लिए तरस गया है, यहां पर विभाग ने लाखों की दवाई किसानों को बांटी ही नहीं और जब इस बात की जानकारी कलेक्टर को दी गई तो पता चला कि विभाग और जिम्मेदारों को नोटिस तक नहीं दी गई, जिसके कारण विभाग का मोह और किसानों के प्रति नफ़रत साफ साफ दिखाई दे रही है। 

जैसा कि समाज सेवा से जुड़े मनोज श्रीवास्तव से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि उद्यानिकी विभाग ने अपनी डबरौहां नर्सरी में वर्ष 2025 और उसके पहले वर्ष की लाखों रुपए की दवाई रखवाई थी, जिसे किसानों को बांटना था, मगर विभाग ने उसे नहीं बांटा और दवाई एक्सपायरी हो गई। मामला जब मीडिया में पहुंचा तो विभाग ने कुछ दवाई नदी में फेंक दी और कुछ दवाई जमीन में दफन कर दी। 

कलेक्टर से शिकायत के बाद नहीं हुई कार्यवाही

मामले की जानकारी कलेक्टर मैडम को दी गई थी, जिस पर आश्वासन मिला कि बांधवगढ़ एसडीएम इसकी जांच करेगें, परन्तु विभाग मोह के कारण दवाई तो खराब हुई ही दोषियों को भी बचा लिया गया। यहां तक कि कलेक्टर ने एक नोटिस तक देना मुनासिब नहीं समझा, जिसके कारण किसान प्रेम का यह झूठा मायाजाल केवल दिखावा दिख रहा है। 

हालांकि खबर तो यह भी है कि अब डबरौहां नर्सरी में रखी एक्सपायरी डेट की दवाइयों को वहां से हटा दिया गया है और झाड़ू मार दी गई है। विभाग ने कागजों पर किसान बनाये ओर दवाई बांट दी, खरीददारी भी लाखों रुपए की गई है, जिसकी जांच अगर हो तो करोड़ों का घपला सामने आयेगा।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ