
drms news (मानपुर-उमरिया)। जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी के भोलगढ़ घाट में डूबे युवक आलोक द्विवेदी (14 वर्ष) का शव शनिवार सुबह नदी में उतराता हुआ मिला। शुक्रवार शाम नदी में नहाने के दौरान तीन युवक डूबने लगे थे, जिनमें से आनंद द्विवेदी एवं आकाश द्विवेदी को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि आलोक लापता हो गया था।
यह जानकारी देते हुए। समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना पर एनडीआरएफ, जिला प्रशासन एवं स्थानीय गोताखोरों द्वारा सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन रात्रि होने के कारण अभियान बंद करना पड़ा। शनिवार सुबह पुनः तलाश शुरू की जानी थी, इसी दौरान आलोक का शव नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसे बाहर निकाला गया।
घटना से पूरे झाल क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम करवाया गया। वही पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे ने आलोक के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
मानवता की मिसाल पेश करते हुए डॉ. शिव प्रजापति स्वयं घटनास्थल पहुंचे और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी की। उन्होंने बताया कि युवक काफी समय तक पानी में डूबा रहने के कारण उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ