संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। पुरुषोत्तम मास की पावन बेला में सिद्ध पहाड़ तपोभूमि सेहरा (बघड़ों) इन दिनों भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर है। भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा एवं संत महात्माओं के आशीर्वाद से आयोजित संगीतमय श्री शिव पुराण कथा एवं रुद्र यज्ञ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। कथा स्थल पर हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा है।
केशव विश्वकर्मा ने बताया कि कथा व्यास पं. शिवभान द्विवेदी शास्त्री के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से हरि इच्छा तक शिव महिमा का रसपान कराया जा रहा है। वहीं यज्ञाचार्य आचार्य महाराज श्याम श्रीधाम वृंदावन के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि कथा श्रवण मात्र से मन को शांति और जीवन को नई दिशा मिल रही है।आयोजन के अंतर्गत 8 जून को भगवान शिव-पार्वती के दिव्य विवाह उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जबकि 13 जून को चढ़ोतरी एवं विशाल भंडारे के साथ धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा।
आयोजन समिति एवं ग्राम पंचायत सेहरा, नौगवां और छपड़ौर के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा है कि मानव जीवन दुर्लभ है, ऐसे में भगवान शिव की कथा सुनने और रुद्र यज्ञ में सहभागी बनने का अवसर बार-बार नहीं मिलता। धर्म, भक्ति और संस्कृति के इस महापर्व में शामिल होकर श्रद्धालु अपने जीवन को धन्य करें और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें। सिद्ध पहाड़ तपोभूमि सेहरा इन दिनों सचमुच श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का केंद्र बन गया है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

0 टिप्पणियाँ