DRMS NEWS

DRMS NEWS

सिगड़ी ग्राम में गूंजे भगवान सत्यनारायण के जयकारे उमड़ा भक्तों का सैलाब

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) मानपुर विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिगुड़ी में आज एक भव्य और भक्तिमय धार्मिक कार्यक्रम सिद्धेश्वर धाम समिति के मानपुर नगर अध्यक्ष रामभजन के निज निवास पर श्रीसत्यनारायण भगवान की कथा का पावन आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में समिति के तमाम वरिष्ठ जिला एवं नगर पदाधिकारियों ने शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

 सुबह 9 बजे से शुरू हुई पूजा, उमड़ा भक्ति का सैलाब 

मनोज श्रीवास्तव के अनुसार ग्राम सिगुड़ी में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम आज सुबह 9 बजे से ही पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हो गया था। पंडितों द्वारा सर्वप्रथम गणेश पूजन, नवग्रह शांति और फिर भगवान सत्यनारायण की महिमा का बखान करने वाली पावन कथा का वाचन किया गया। सुबह से ही कथा स्थल पर शंख और घंटी की ध्वनियों से पूरा माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और आनंदमय हो गया।

महाआरती के बाद बंटा विशेष प्रसाद, समाज में भाईचारे का संदेश

कथा के विश्राम के बाद दोपहर को भगवान सत्यनारायण की भव्य महाआरती उतारी गई और उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने अक्षत-पुष्प की वर्षा की। इसके उपरांत समिति के पदाधिकारियों, परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों को विशेष रूप से तैयार ‘पंजीरी’ और चरणामृत का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष उपेन्द्र यादव सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है।

 पूजा-अर्चना कर विधि-विधान से गूंजे वैदिक मंत्र

ग्राम सिगुड़ी में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम आज सुबह 9 बजे से ही पूरे उत्साह के साथ प्रारंभ हो गया था। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध विद्वान पंडित मनोज त्रिपाठी के सानिध्य में संपूर्ण कार्यक्रम संपन्न कराया गया। पूजा-अर्चना में वैदिक रीति-रिवाज से सर्वप्रथम मुख्य यजमान से गणेश पूजन, नवग्रह शांति और कलश स्थापना करवाई।

सिद्धेश्वर धाम समिति का पूरा ‘शीर्ष नेतृत्व’ रहा मौजूद

नगर अध्यक्ष रामभजन के आमंत्रण पर इस मांगलिक कार्यक्रम में सिद्धेश्वर धाम समिति के कई दिग्गज और पदाधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ आशीर्वाद लेने पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपेन्द्र यादव (जिला अध्यक्ष),  मेघनाथ प्रजापति (उपाध्यक्ष), दादूराम कोल (संयोजक), अधिवक्ता मन्नूलाल प्रजापति (जिला महामंत्री), विकास यादव (जिला सचिव), मनोज पाटले (व्यवस्थापक), सुखसेन प्रजापति (कार्यालय महामंत्री) व अजय राम कोल (मानपुर नगर उपाध्यक्ष) उपस्थित रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ