
drms news (शहडोल)। कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत शहडोल संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
जनसुनवाई में शहडोल जिले की सोहागपुर के वार्ड 01 निवासी रंग बहादुर पाण्डेय ने पटवारी द्वारा भूमि का सीमांकन नहीं करने, जैतपुर तहसील के ग्राम पंचायत बलबहरा निवासी पुष्पेन्द्र सिंह ने फार्मर आईडी बनवाने, जयसिंहनगर तहसील के ग्राम मढ़ा निवासी चन्द्र शेखर सिंह ने फलदार महुआ के वृक्ष को काटने की शिकायत के संबंध में आवेदन दिए।
कमिश्नर ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास मुद्रिका सिंह सहित संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ