
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। मानपुर उप नगरीय क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात मिली है। नगर परिषद मानपुर द्वारा चांदनी चौक स्थित ग्राम पंचायत भवन के समीप बहुप्रतीक्षित सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है, जिससे नगरवासियों एवं बाजार आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से क्षेत्र के नागरिकों और व्यापारियों द्वारा सार्वजनिक शौचालय की मांग की जा रही थी, जिसे नगर परिषद ने पूरा कर जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि आपको बता दें चांदनी चौक मानपुर नगर का प्रमुख व्यावसायिक एवं आवागमन वाला क्षेत्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी एवं अन्य कार्यों से पहुंचते हैं। सार्वजनिक शौचालय के अभाव में महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों तथा दूर-दराज से आने वाले नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से बाजार क्षेत्र में स्वच्छ एवं सुविधाजनक शौचालय की व्यवस्था न होने से लोगों को असुविधा झेलनी पड़ती थी।
लोगों में जहां हर्ष वहीं अब सार्वजनिक शौचालय के निर्माण से न केवल आमजन को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। नागरिकों का कहना है कि यह निर्माण नगर की एक लंबे समय से लंबित आवश्यकता थी, जिसके पूरा होने से बाजार क्षेत्र में आने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।
यहां के व्यापारियों एवं दुकानदारों ने नगर परिषद मानपुर के इस जनहितकारी कार्य की सराहना करते हुए परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया है। उनका कहना है कि सार्वजनिक सुविधाओं का विकास नगर की पहचान और व्यवस्थित शहरी व्यवस्था के लिए आवश्यक है तथा यह पहल स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त मानपुर के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। नगर वासियों ने उम्मीद जताई है कि नगर परिषद भविष्य में भी इसी प्रकार जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देकर नागरिकों की आवश्यकताओं को पूरा करती रहेगी।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ