संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। चौकी दर्शिला थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत पीड़िता द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री 30 अप्रैल 2026 को घर से बिना बतायें कहीं चली गई थी। आस-पास एवं रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना बुढ़ार में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इस प्रकरण में थाना प्रभारी जैतपुर निरी. जयप्रकाश नारायण शर्मा के निर्देशन में चौकी प्रभारी उ.नि. मोहन पड़वार, प्र.आर. ईश्वर प्रसाद एवं आर. अजय प्रजापति पुलिस टीम ने विवेचना के दौरान बुढ़ार पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका को 08 जून 2026 को तानापुना, सूरत (गुजरात) से सकुशल व सुरक्षित दस्तयाब किया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर अपहृता को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

0 टिप्पणियाँ