
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। जिला मुख्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह के दौरान मंच पर प्रस्तुत एक डांस कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम में फिल्मी गाने “नीचे पान की दुकान, ऊपर गोरी का मकान” पर प्रस्तुत किए गए नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद खेल आयोजन की गरिमा और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
मनोज श्रीवास्तव के अनुसार प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, अभिभावक तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। ऐसे में मंच पर हुई इस प्रस्तुति को लेकर कई सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के दौरान इस प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम की अनुमति किस आधार पर दी गई और इसकी आवश्यकता क्या थी।
हालांकि पूरे मामले में प्रशासन या आयोजन समिति की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
इधर प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर राखी सहाय ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन लाता है और सफलता-असफलता से ऊपर उठकर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता 15 से 18 जून तक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश की विभिन्न संभागीय टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विवाद के साथ-साथ आयोजन स्थल पर अव्यवस्थाओं की शिकायतें भी सामने आई हैं। स्टेडियम परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर लोगों ने नाराजगी जताई है। मैदान और दर्शक दीर्घा के आसपास गंदगी देखी गई, जबकि कई स्थानों पर टूटी और खुली वायरिंग भी सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राज्यस्तरीय आयोजन में खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की है कि भविष्य में ऐसे आयोजनों की गरिमा बनाए रखने के साथ-साथ मूलभूत व्यवस्थाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ