DRMS NEWS

DRMS NEWS

शराब ठेकेदार को क्यों दिया जा रहा है संरक्षण ...? सवालों के घेरे में व्यवस्था


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)जिले के अमरपुर शराब दुकान से गांव-गांव शराब की पैकारी किए जाने के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है और कई स्थानों पर चाय-पान की दुकानों की तरह शराब आसानी से उपलब्ध हो रही है। इससे युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है तथा सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।

जैसा कि समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव को  ग्रामीणों के अनुसार चार पहिया वाहनों एवं मोटर साइकिलों के माध्यम से चिल्हारी सुखदास बचहा बरछड देवगवां बकेली पलझा सहित अन्य गांव में शराब की आपूर्ति की जा रही है। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से यह गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस मामले को लेकर युवा समाज सेविओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वे अपनी युवा टीम के साथ जिले की संवेदनशील कलेक्टर राखी सहाय को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।

समाज सेवकों ने मांग की ने कहा कि गांव-गांव अवैध शराब पहुंचना कानून व्यवस्था और समाज दोनों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रभाव पर अंकुश लगाया जा सके।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ