DRMS NEWS

DRMS NEWS

किसानों की पीड़ा और जनहित के मुद्दों को लेकर 23 जून को मानपुर में कांग्रेस की हुंकार, हजारों किसानों से एकजुट होने की अपील


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) खेतों में पसीना बहाने वाला किसान आज खाद, बीज, डीजल और बिजली जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है। बढ़ती लागत, कालाबाजारी और आवश्यक संसाधनों की कमी से जूझ रहे अन्नदाताओं की आवाज बुलंद करने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर ने 23 जून 2026 को विशाल किसान रैली एवं आमसभा आयोजित करने का ऐलान किया है। इस संबंध में अनुविभागीय दण्डाधिकारी मानपुर को विधिवत सूचना देकर प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।

समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव को ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर पटेल ने निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि रैली प्रातः 11 बजे ग्रामीण खेल मैदान, मानपुर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, मानपुर तक पहुंचेगी। इसके बाद आयोजित आमसभा में किसानों और ग्रामीण जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन अनुविभागीय दण्डाधिकारी मानपुर के माध्यम से सौंपा जाएगा।

रैली के माध्यम से डीजल-पेट्रोल की किल्लत समाप्त करने, खाद एवं बीज की कालाबाजारी पर रोक लगाने, बढ़े हुए दामों पर नियंत्रण, किसानों के लिए लागू टोकन व्यवस्था समाप्त करने, फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने, ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, कृषि यंत्रों पर जीएसटी में राहत तथा वन्य जीवों के हमले में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को ₹25 लाख की सहायता राशि एवं परिवार के एक सदस्य को शासकीय सेवा देने जैसी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर ने पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेतागणों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों, पार्षद प्रत्याशियों, पंचायत कमेटी के अध्यक्षों, समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र के किसान बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन किसानों की आवाज है जो खेतों में मेहनत कर देश का पेट भरते हैं, लेकिन आज खाद, बीज, डीजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। उनका कहना है कि अन्नदाता की समस्याओं को अनसुना नहीं किया जा सकता और किसानों को राहत दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया है कि किसान हितों और जनसरोकारों से जुड़े इस आंदोलन में सहभागी बनकर किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ