DRMS NEWS

DRMS NEWS

मध्य प्रदेश युवा समाज सेना मानपुर द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, युवाओं ने निकाला भव्य पैदल मार्च


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) मध्य प्रदेश युवा समाज सेना मानपुर द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती श्रद्धा, गौरव और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं एवं समाजसेवियों ने महाराणा प्रताप जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन अध्यक्ष राहुल शुक्ला ने कहा कि महाराणा प्रताप जी केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि साहस, आत्मसम्मान और मातृभूमि के प्रति समर्पण के प्रतीक थे। उनका पूरा जीवन हमें यह संदेश देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और राष्ट्रहित के मार्ग से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए।

उन्होंने कहा कि "महाराणा प्रताप जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का दीप स्तंभ है। उनके विचार हमें समाज और देश के प्रति जिम्मेदारी निभाने, एकता बनाए रखने और सदैव सत्य एवं स्वाभिमान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।"

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और सकारात्मक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर कार्यालय से बस स्टैंड तक विशाल पैदल मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। युवाओं ने महाराणा प्रताप जी के जयघोष के साथ उनके विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने संकल्प लिया कि वे महाराणा प्रताप जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में भाईचारा, सेवा भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में समाजसेवी राहुल शुक्ला के साथ अनुशासन प्रभारी विकास बैगा, आशुतोष दुबे, विधि सलाहकार सैयद आफताब, नगर संगठन मंत्री चंद्र प्रताप परोहा, नगर संयोजक पारस शुक्ला, नगर महामंत्री सागर द्विवेदी, महताब शाह, दिव्यांशु चौकसे, धर्मेंद्र कुशवाहा, सोशल मीडिया प्रभारी अमन डिसूजा, रिहांश चौधरी, कपिल शर्मा, रत्नेश पटेल, केशव कुशवाहा, पूर्व ब्लॉक प्रभारी राम लला पटेल, ध्रुव चौधरी, खेंमन कुशवाहा सहित अन्य समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ