DRMS NEWS

DRMS NEWS

आधी रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर पहुँचीं एसडीएम हरनीत कौर कलसी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, डॉक्टर और नर्स ड्यूटी पर मिले, सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर मांगी रिपोर्ट


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) प्रशासनिक व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी ने सोमवार देर रात लगभग 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर का औचक निरीक्षण किया। आधी रात हुए इस निरीक्षण से अस्पताल स्टाफ में हलचल मच गई।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। राहत की बात यह रही कि नाइट ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक एवं स्टाफ नर्स अपनी ड्यूटी पर उपस्थित पाए गए। अस्पताल में भर्ती मरीजों को आवश्यक उपचार एवं दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही थीं।

हालांकि निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था में कुछ कमियां सामने आईं। एसडीएम ने पाया कि सफाई कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हो रहा है तथा कई सफाई कर्मियों की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सफाई कर्मचारियों की पूरी जानकारी एवं उपस्थिति विवरण लिखित रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम हरनीत कौर कलसी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं आमजन तक बेहतर ढंग से पहुंचनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अस्पताल की अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो कर्मचारी नियमित रूप से वेतन प्राप्त करने के बावजूद अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध आवश्यक एवं ठोस कार्रवाई की जाएगी।

आधी रात हुए इस औचक निरीक्षण को प्रशासन की सक्रियता और स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ