DRMS NEWS

DRMS NEWS

किसानों के मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा, पहले अपने वादों का दे जवाब: रोशनी सिंह

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)किसान रैली को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर जनपद सदस्य रोशनी सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की बदहाली, बढ़ती खेती लागत, खाद-बीज की समस्या और फसल के उचित मूल्य जैसे गंभीर मुद्दों पर मौन रहने वाली भाजपा अब किसानों के आंदोलन पर सवाल खड़े कर रही है।

रोशनी सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान रैली में शामिल हुए किसान और क्षेत्रवासी किसी दबाव में नहीं, बल्कि अपनी जायज मांगों और अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए स्वेच्छा से पहुंचे थे। यदि किसानों की स्थिति वास्तव में बेहतर होती, तो उन्हें अपनी समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।

उन्होंने भाजपा नेताओं से सवाल किया कि किसानों की फसल क्षति, आवारा पशुओं से हो रहे नुकसान, सिंचाई संकट और समर्थन मूल्य जैसे मुद्दों पर उन्होंने अब तक कितनी बार आवाज उठाई है। किसानों की समस्याओं पर चुप्पी साधना और विपक्ष की हर पहल पर राजनीति करना भाजपा की कार्यशैली बन चुकी है।

जनपद सदस्य ने कहा कि कांग्रेस द्वारा राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन किसानों की वास्तविक समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर आधारित था, जबकि भाजपा नेताओं का पूरा ध्यान कार्यक्रम को बदनाम करने तक सीमित रहा। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासनिक व्यवस्था इतनी प्रभावी होती, तो किसानों को बार-बार ज्ञापन देने और आंदोलन करने की नौबत नहीं आती।

रोशनी सिंह ने भाजपा नेताओं द्वारा किसानों को लेकर की गई कथित टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि किसान देश के अन्नदाता हैं और उनके संघर्ष का मजाक उड़ाना किसान विरोधी सोच को दर्शाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और उसके स्थानीय नेता जनता के मूल मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करने वाली सरकार को पहले यह बताना चाहिए कि आज किसान पहले से अधिक परेशान क्यों हैं।

अंत में रोशनी सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसानों के अधिकारों, सम्मान और न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ