DRMS NEWS

DRMS NEWS

जंगल में महुआ गोही बीनने गये अधेड़ के ऊपर बाघ ने किया हमला, फिर एक मौत, सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल ...?


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में बाघों के लगातार हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। गुरुवार सुबह महुआ गोही बीनने जंगल गए चन्सुरा निवासी अन्नू रजक पिता काशी रजक (58 वर्ष) को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

मनोज श्रीवास्तव के अनुसार बताया जा रहा है कि अन्नू रजक रोजमर्रा की तरह जंगल में महुआ गोही बीनने गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग, इंदवार थाना पुलिस एवं अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

ग्रामीणों का कहना है कि बांधवगढ़ क्षेत्र में लगातार बाघों की गतिविधियां बढ़ रही हैं और बीते कुछ समय से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश और दहशत है।

वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, निगरानी दल तैनात करने और जंगल में जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ