DRMS NEWS

DRMS NEWS

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का उपवास, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संविधान की भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों को आघात पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर द्वारा तहसील परिसर में एक दिवसीय उपवास एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र पर प्रहार बताते हुए न्याय और संविधान की रक्षा की मांग उठाई।

मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा, "हम न रुकेंगे, न झुकेंगे, न डरेंगे, लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज़ उठाते रहेंगे।" वक्ताओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रही है।

नेताओं ने कहा कि संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत लिए गए निर्णय के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस मानपुर द्वारा एक दिवसीय उपवास रखकर लोकतंत्र की रक्षा तथा न्याय की मांग को लेकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लेते हुए शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और संविधान की गरिमा बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

उपवास कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष शारदा प्रसाद गौतम, पीसीसी सदस्य ओपी द्विवेदी, जनपद सदस्य रोशनी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सिंह, मनोज सिंह, युवा नेता विजय गौतम, कुशलेंद्र तिवारी, नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता, विष्णु तिवारी, मंडलम अध्यक्ष भोला पटेल, सुदामा सेन, गया प्रसाद पटेल, सीताराम चौधरी, राम प्रकाश पटेल, विकास गौतम, शेख आशिक, ऋतिक प्यासी, पंकज गौतम, सुबोध कुमार पटेल, बसंत कुमार प्रजापति, मकर चौधरी, सुंदरलाल केवट, धर्मदास गुप्ता, हरिदीन प्रजापति, कुश परिहार, अशोक कुमार कोल, नरेंद्र वंशकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ