DRMS NEWS

DRMS NEWS

तेज आंधी-बारिश से विशाल आम का पेड़, कच्चे मकान पर गिरा, गरीब परिवार का आशियाना हुआ तबाह, प्रशासन से सहायता की गुहार


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)मानपुर विधानसभा क्षेत्र के परासी गांव में प्राकृतिक आपदा से एक गरीब परिवार पर अचानक टूटा संकट, प्रशासन से सहायता की मांग तेज

जिले के मानपुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत परासी (पोस्ट बल्हौड़) में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने एक गरीब परिवार की जिंदगी को संकट में डाल दिया। बुधवार शाम अचानक आए मौसम के कहर के दौरान एक विशाल आम का पेड़ दीपक लाल आगारी एवं बहिरा आगारी के कच्चे मकान पर गिर पड़ा, जिससे मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार का आशियाना उजड़ गया।

समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के बीच आम का वर्षों पुराना विशाल पेड़ जड़ सहित उखड़कर सीधे मकान पर आ गिरा। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। हादसे में मकान की छत और दीवारों को भारी नुकसान पहुंचा है।

देव संयोग से बाल-बाल बची परिवार की जान

इस प्राकृतिक घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन देव संयोग से सौभाग्यवश कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह हादसा देर रात या किसी अन्य समय हुआ होता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार के सुरक्षित बच जाने को ग्रामीण ईश्वर की कृपा मान रहे हैं।

अब बरसात के बीच बेघर होने की चिंता में परिवार 

घटनाक्रम में पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करता है। कच्चा मकान ही उनका एकमात्र सहारा था, जो अब रहने योग्य नहीं बचा है। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में परिवार के सामने रहने और दैनिक जीवन की व्यवस्था को लेकर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

गरीबी पर प्राकृतिक आपदा की दोहरी मार 

ग्रामीणों का कहना है कि यह परिवार पहले से आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहा,  अब प्राकृतिक आपदा का भी शिकार हो गया है। सीमित संसाधनों वाले परिवार के लिए क्षतिग्रस्त मकान का पुनर्निर्माण कर पाना आसान नहीं है। ऐसे में परिवार को शासन-प्रशासन की मदद की सख्त आवश्यकता है।

समाज सेविओं, ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से तत्काल राहत देने की मांग

समाजसेविओं व ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार का शीघ्र सर्वे कराया जाए तथा उन्हें तत्काल आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और आवास योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में परिवार को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि शासन-प्रशासन संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रभावित परिवार को शीघ्र राहत प्रदान करेगा, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ