DRMS NEWS

DRMS NEWS

ग्राम पंचायत पड़खुरी मे नाली निर्माण कार्य मे धांधली का आरोप, स्टीमेट और नियमों को दरकिनार कर मनमानी कार्य और मनमाने बिल भुगतान को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) जिले के अंतिम छोर स्थित ग्राम पंचायतों में किस कदर मनमानी और विकास कार्यो मे धांधली की जा रही है इसका जीता जागता उदाहरण जनपद पंचायत मानपुर की ग्राम पंचायत पड़खुरी में देखा जा सकता है।

मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद पंचायत मानपुर की ग्राम पंचायत पड़खुरी में नाली निर्माण कार्य में भारी अनियमितता करने का आरोप है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच-सचिव ने स्टीमेट और नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से कार्य करा रहे हैं। 

ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप, भंडार-क्रय नियमों का नही हुआ पालन, जांच कर कार्रवाई की मांग

निर्माण कार्यो मे रेत की जगह अधिकांशतः डस्ट का उपयोग जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में न तो तकनीकी मापदंडों का पालन किया गया और न ही भंडार एवं क्रय नियमों का पालन किया गया। इतना ही नही अपने चहेतों के नाम बिल भुगतान कर सरकारी राशि को खुर्दबुर्द कर जेबें भरने के भी आरोप है।

जांच हुई तो खुल सकते हैं कारनामो की पोल

स्थानीय लोगो और ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत पड़खुरी मे फोटोकापी और रजिस्टर और ऑनलाइन कार्य से लेकर सामग्री खरीदी और बिल भुगतान के नाम पर फर्जी तरीके से और मनमानी बिल भुगतान किया गया है जिसकी जांच और कार्रवाई होना आवश्यक है।

डूब क्षेत्र मे पुलिया बनाकर सरकारी धनराशि का अपव्यय

स्थानीय लोगो ने आरोप लगाया कि सरपंच सचिव की मनमानी इस कदर हावी है कि अब वे मनमानी करते हुए डूब क्षेत्र मे पुलिया  बनाकर सरकारी धनराशि का अपव्यय किया गया है।यह जानते हुए कि बरसात शुरू होते ही करीब 10 महीने तक यह पुलिया और आसपास का पूरा क्षेत्र जलभराव से प्रभावित रहता है ऐसे भारी भरकम लागत से ऐसे निर्माण कार्य कराना समझ से परे है।

इनका कहना है - 

मामला संज्ञान में आया है, मामले की जांच कराई जाएगी,जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।-अंकित सिरोठिया (मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर),

तीन चार दिनों से मेरा स्वास्थ्य ठीक नही है, इसलिए गया नही,मैं काम देखवा लेता हूँ। - प्रमोद खरे (उपयंत्री,

कौन कहता है कि काम ठीक नही है, आरोप निराधार है, पूरा काम सही तरीके से चल रहा है।- सोमचन्द रजक (सरपंच-ग्राम पंचायत पड़खुरी), 

मैं थोड़ी काम मे व्यस्त हूँ ,आपसे बाद में बात करूंगा।- राजाराम पटेल (सचिव-ग्राम पंचायत पड़खुरी)

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ