
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अमलाई पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना अमलाई में एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण में फरार चल रहे कुख्यात अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर दीपक सिंह उर्फ दीपू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दीपक सिंह उर्फ दीपू पिता दिनेश बहादुर सिंह निवासी ग्राम पकरिया, थाना कोतमा, जिला अनूपपुर (म.प्र.) वर्ष 2023 से थाना कोतमा के एक प्रकरण में भी लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध थाना बुढार में वर्ष 2014 में लगभग 10 क्विंटल गांजा जप्त होने के मामले में भी कार्रवाई की जा चुकी है। आरोपी के विरुद्ध शहडोल संभाग के विभिन्न थानों के अतिरिक्त छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गांजा तस्करी सहित अन्य अपराधों के 25 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। थाना अमलाई के उक्त प्रकरण में पूर्व में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी भूपेन्द्रमणी पाण्डेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक श्याम सिंह सार्टे, प्रधान आरक्षक पुष्पेन्द्र कुमार, प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार, आरक्षक मयंक मिश्रा तथा साइबर सेल शहडोल से सत्यप्रकाश मिश्रा पुलिस टीम द्वारा आरोपी के निवास स्थान पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ