
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। घरौला मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 22, गुरुद्वारा के पास बीती रात लगभग 11:30 बजे एक दुख:द घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जियो फाइबर का तार 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया था। तार दीवार से सटा हुआ जमीन पर गिरा पड़ा था, जिससे उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था।
रात के समय दो नंदी बैल उस स्थान के पास पहुंच गए और करंट की चपेट में आने से मौके पर ही तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है तथा लोगों ने संबंधित विभागों की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। वार्डवासी के सम्पर्क करने पर वार्ड पार्षद सिल्लू रजक नें तत्काल मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क कर विभाग अमला बुलाकर तत्काल प्रभाव से जिओ फाइबर तार जोकि हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया था उसको कटवा कर किनारे करवाया गया जिसे आगे कोई अप्रिय घटना न होने पाए इस पर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जियो फाइबर के तार और विद्युत लाइन का समय रहते रखरखाव एवं निरीक्षण किया गया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था।
अब सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि इस घटना की जिम्मेदारी किसकी है ... ? क्या दूरसंचार कंपनी, विद्युत वितरण कंपनी अथवा संबंधित रख-रखाव एजेंसी इस दुर्घटना के लिए उत्तरदायी है ... ? क्षेत्रवासी प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन एवं संबंधित विभागों को घटना की जांच कर जिम्मेदारी तय करनी चाहिए, ताकि पशुओं की इस दुखद मृत्यु के लिए जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ