संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। मानपुर वन परिक्षेत्र में पिछले पांच वर्षों से पदस्थ रेंजर मुकेश अहिरवार का कार्यकाल क्षेत्र में चर्चा और विवाद का विषय बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों, वनाधिकार पट्टाधारकों एवं जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि एक ओर गरीब आदिवासियों और छोटे किसानों के विरुद्ध वन कानूनों का कड़ाई से पालन कराया जाता है, वहीं दूसरी ओर प्रभावशाली लोगों द्वारा वनभूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण और अन्य गतिविधियों पर विभाग की कार्रवाई सवालों के घेरे में रही है।
मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों का आरोप है कि रेंजर के कार्यकाल में सैकड़ों एकड़ वनभूमि पर कथित रूप से कब्जा कर उसे खेती योग्य बना दिया गया, लेकिन जिम्मेदारों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। वहीं वनाधिकार पट्टा धारकों को खेती, बोरवेल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं।
सूत्रों के अनुसार, कंठई, चिनकी, गढ़रोला तथा समरकोनी के गोबरताल क्षेत्र में कराए गए सड़क, पुलिया और प्लांटेशन कार्यों में भी अनियमितताओं के आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इन कार्यों का स्वतंत्र एजेंसी से भौतिक सत्यापन कराया जाए तो वास्तविक स्थिति सामने आ सकती है।
क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि रेंजर मुकेश अहिरवार स्वयं को प्रदेश के वन मंत्री दिलीप अहिरवार का करीबी बताते हैं। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापना और लगातार उठ रहे सवालों के बीच उनके पूरे कार्यकाल की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
वन्यजीव प्रेमियों ने भी मांग उठाई है कि इस अवधि में बाघों सहित अन्य वन्यजीवों की हुई मौतों, उनके कारणों और विभागीय कार्रवाई की समीक्षा कराई जाए, ताकि संरक्षण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
उच्चस्तरीय जांच की मांग
स्थानीय लोगों ने रेंजर मुकेश अहिरवार के कार्यकाल में हुए निर्माण कार्यों, प्लांटेशन, वनभूमि अतिक्रमण और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मामलों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

0 टिप्पणियाँ