
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। बुढ़ार पुलिस को दौरान भ्रमण मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जमुनिहा नाला लालपुर से एक बिना नम्बर का ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से रेत उत्खनन कर उसे बिक्री हेतु बुढ़ार की ओर ले जाया जा रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरी. विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में प्र.आर. चेतराम कौशिक एवं आर. गोपाल सिंह पुलिस टीम द्वारा लालपुर हवाई पट्टी के पास पीपरतरा तिराहा, मेन रोड पर घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोककर जांच की गई। ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम सुनील कोल पिता नाथन कोल, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम लालपुर, थाना बुढार, जिला शहडोल बताया।
चालक द्वारा वाहन एवं रेत के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जा सके। जिसपर मौके पर ही अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन किया जाना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा एक बिना नम्बर का ट्रैक्टर, मय रेत से भरी ट्रॉली सहित कुल लगभग 5,50,000/- रुपये मूल्य का मशरूका जप्त किया गया। जप्त वाहन को थाना बुढार लाकर सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ