
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। 17 जून 2026 को रात्रि में फरियादी संतोष नामदेव पिता गणेश नामदेव, उम्र 57 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05, पुरानी बस्ती, थाना बुढार ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में आयुष सिंह उर्फ बावला ने उसका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए की मांग करने लगा। फरियादी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की, जिससे उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं तथा जान से मारने की धमकी भी दी।
एसडीओपी धनपुरी विकाश पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बुढ़ार निरी. विनय सिंह गहरवार के निर्देशन में सउनि ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक शरद, प्रधान आरक्षक दशरथ, महिला प्रधान आरक्षक बसंता एवं आरक्षक कृष्णा गठित पुलिस टीम ने पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना बुढ़ार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बुढ़ार द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई पुलिस टीम द्वारा लगातार तलाश कर आरोपी आयुष सिंह उर्फ बावला को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसने अपराध करना स्वीकार किया। तत्पश्चात आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ