DRMS NEWS

DRMS NEWS

जॉन डियर और यूनाइटेड वे मुंबई के वरिष्ठ अधिकारियों ने मानपुर के 10 गांवों का किया भ्रमण


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) जॉन डियर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा वित्तपोषित एवं यूनाइटेड वे मुंबई द्वारा संचालित "निर्माण परियोजना" के अंतर्गत मानपुर विकासखण्ड के 10 कार्यक्षेत्र गांवों का वरिष्ठ अधिकारियों ने भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जल संरक्षण, कृषि, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों का अवलोकन किया।

मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि भ्रमण के दौरान रक्सा, कोलर, रिझौहां, बढ़ार, बढ़ारी, भरमिला, कठार, पिपरीटोला, हर्रई एवं दुलहरा गांवों में परियोजना की गतिविधियों और उनके प्रभावों का जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर परियोजना में निरंतर सहभागिता बनाए रखने और गांव के समग्र विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सतत विकास में समुदाय की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। परियोजना टीम को अधिकारियों ने समुदाय के साथ समन्वय कर गुणवत्तापूर्ण कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर जॉन डियर इंडिया प्रा. लि. के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश सिन्हा, सीएफओ एवं सीएसआर समिति चेयरमेन अजीत जैन, सीएसआर हेड रविन्द्र कसार तथा यूनाइटेड वे मुंबई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जॉर्ज आइकारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय गोवले, सहायक उपाध्यक्ष मुकेश देव एवं परियोजना प्रबंधक अनिल रावल सहित निर्माण परियोजना मानपुर की टीम उपस्थित रही।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ