DRMS NEWS

DRMS NEWS

पीएम जनमन योजना: डोडका में 12 लाख से बना आधुनिक आंगनवाड़ी भवन, ग्रामीणों ने की सराहना


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम पंचायत डोडका के तलहा टोला में लगभग 12 लाख रुपये की लागत से आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र भवन तैयार किया गया है। सरपंच श्रीमती गेंदा बाई बैगा और सचिव राजेश पांडेय के नेतृत्व में बने इस भवन की गुणवत्ता और सुविधाओं की ग्रामीणों ने सराहना की है।

नवनिर्मित भवन में बच्चों के लिए 3 सुसज्जित कमरे, एक विशाल हॉल, शौचालय-स्नानघर, पोर्च और चारों ओर सुरक्षित बाउंड्रीवाल बनाई गई है। उच्च गुणवत्ता में निर्मित यह भवन न केवल बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण देगा, बल्कि अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

ग्राम पंचायत डोडका पिछले कुछ समय से विकास कार्यों को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों का कहना है कि नए आंगनवाड़ी भवन से क्षेत्र के छोटे बच्चों को बेहतर शिक्षा और पोषण सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होगा। ग्रामीणों ने सरपंच श्रीमती गेंदा बाई बैगा एवं सचिव राजेश पांडेय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्य करती रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ