
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल 15 एवं 16 जुलाई 2026 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल शहडोल जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमो में शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल 15 जुलाई को दोपहर 3 बजे रीवा हिनौती गौधाम से शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा सांय 6 बजे शहडोल पहुंचेगे। उप मुख्यमंत्री शहडोल पहुचकर स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता निभाएंगे। उप मुख्यमंत्री 16 जुलाई को सर्किट हाउस शहडोल में प्रातः 9 बजे आमलोगों से भेंट करेंगे। वे प्रातः 10ः30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होगें।
उप मुख्यमंत्री मध्यान्ह 12 बजे जय विलास होटल शहडोल में नई दुनिया समाचार पत्र द्वारा आयोजित चिकित्सक सम्मान समारोह में शामिल होगे। वे दोहपर 1ः30 बजे शहडोल से खैरहा ग्राम के लिए प्रस्थान करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत खैरहा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। उप मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे ग्राम खैरहा से प्रस्थान कर दोपहर 3ः30 बजे होटल सूर्या इंटरनेशनल में आयोजित पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे एवं अपरान्ह 4 बजे शहडोल से रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ