DRMS NEWS

DRMS NEWS

संयुक्त आयुक्त विकास ने संभाग के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समास्याओं को जनसुनवाई में सुनकर निराकरण के दिए आदेश

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) संयुक्त आयुक्त विकास शहडोल संभाग मुद्रिका सिंह ने साप्ताहिक जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत शहडोल संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। 


जनसुनवाई में अख्तर हुसैन उच्च श्रेणी शिक्षक, शा. उत्कृष्ट उ.मा.वि. रघुराज क्र. 2, शहडोल  ने सेवा पुस्तिका में अर्जित अवकाश दर्ज करने एवं तृतीय क्रमोन्नति का लाभ दिलाने,  बाबूलाल गुप्ता सेवानिवृत्त शिक्षक निवासी शहडोल ने पेंशन, ग्रेच्युटी एवं एनपीएस प्रकरण का निराकरण कर भुगतान कराने, अरूण मिश्रा निवासी वार्ड नं. 17 शहडोल ने एग्रीमेंट एवं रजिस्ट्री कैंसिल कराने, तीरथ प्रसाद तिवारी निवासी वार्ड नं. 15 शहडोल ने नक्शा तरमीम एवं सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिए। 

संयुक्त आयुक्त विकास  मुद्रिका सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त श्रीमती प्रेरणा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ