DRMS NEWS

DRMS NEWS

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना: मानपुर से 17 श्रद्धालुओं को अयोध्या-काशी के लिए भावपूर्ण विदाई


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) मध्यप्रदेश शासन की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शुक्रवार को मानपुर नगर परिषद क्षेत्र से 17 श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा के लिए रवाना किया गया। श्रद्धालु अयोध्या और काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन करेंगे।

नगर परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित विदाई समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती भारती सतीश सोनी, कार्यक्रम प्रभारी हरगोविंद चतुर्वेदी एवं पार्षद सज्जन कोल ने सभी यात्रियों का तिलक लगाकर, फूल-माला पहनाकर सम्मानपूर्वक विदा किया और उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने यात्रियों की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को बस द्वारा उमरिया रेलवे स्टेशन भेजा गया। जहां से वे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन विशेष ट्रेन से अयोध्या एवं काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना होंगे।

क्या है मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना  . . . ?

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों एवं पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क धार्मिक यात्रा कराना है। योजना में यात्रियों को यात्रा, आवास एवं भोजन सहित सभी सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग भी अपनी आस्था पूरी कर सकें। समारोह में नगर परिषद के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ