
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मानपुर द्वारा संत रविदास जी आश्रम मानपुर में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संत रविदास जी के जीवन, उनके समरसता और सामाजिक समता के संदेशों पर विचार व्यक्त किए गए। वक्ताओं ने कहा कि गुरु रविदास जी का "मन चंगा तो कठौती में गंगा" का संदेश आज भी समाज को एकता के सूत्र में बांधता है।
इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ब्लॉक अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल मानपुर कार्यालय मंत्री कमलेश यादव 'लाला', भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री भैयाल चौधरी, मंडल अध्यक्ष अमृतलाल चौधरी, जिला आईटी प्रभारी मैथिलीशरण सूर्या उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता ओंकार चौधरी, किशोरी चौधरी, मुकेश वंशकार, संजय वंशकार, रामचरण चौधरी, संतोष चौधरी, संतलाल चौधरी, उमेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी ने गुरु रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ