DRMS NEWS

DRMS NEWS

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का शुभारंभ, 30 जुलाई तक चलेगा जागरूकता अभियान


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) जिले में नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान का शुभारंभ किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम से जागरूकता रैली निकालकर अभियान की शुरुआत की गई। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुंची, जहां पुलिस अधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण की। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई तक जिले भर में संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान पुलिस की टीमें घर-घर जाकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगी। इसके अलावा स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों तथा साइबर माध्यमों से भी नशामुक्ति का संदेश दिया जाएगा।

पुलिस अधीक्षक पीटीएस स्वाति मुराब ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने लोगों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने कहा कि नशे के विरुद्ध जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। समाज के प्रत्येक वर्ग के सहयोग से ही नशामुक्त वातावरण का निर्माण संभव है पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त उमरिया के निर्माण में अपना सहयोग दें।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ