
drms news (मानपुर उमरिया)। ऋतिक राज पयासी ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद परिवारों एवं नन्हे बच्चों के बीच सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। इस दौरान बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां साझा कीं और उनके साथ आत्मीय पल बिताए। वहीं जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र भेंट कर उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
जैसा कि समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव को ऋतिक राज पयासी ने बताया कि कि बच्चों के चेहरों पर खुशी और मुस्कान देखकर उन्हें एक अलग ही आनंद और आत्मीयता का अनुभव हुआ। उन्होंने अपील करते हुए कहा, “जिसके पास जितना भी सामर्थ्य है, वह अपनी खुशियों और जीवन के खास अवसरों में जरूरतमंद परिवारों और नन्हे बच्चों को जरूर शामिल करे। जरूरी नहीं कि हम बहुत कुछ करें, हमारी एक छोटी-सी कोशिश भी किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है।”
उन्होंने कहा कि जन्मदिन एवं जीवन के अन्य खुशी के अवसरों पर यदि हम कुछ समय ऐसे परिवारों और बच्चों के बीच बिताएं, तो हमारी खुशी के साथ उनके जीवन में भी खुशी के कुछ पल जुड़ सकते हैं। “खुशियां बांटने से कम नहीं होतीं, बल्कि कई चेहरों की मुस्कान बन जाती हैं।”
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ