DRMS NEWS

DRMS NEWS

सेफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत शहडोल पुलिस का जनसंपर्क अभियान


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)पुलिस द्वारा संचालित "सेफ क्लिक अभियान 2.0" के अंतर्गत आज अभियान के 12वें दिवस पर जिले के विभिन्न नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को बताया गया कि साइबर अपराधी स्वयं को बैंक अधिकारी, पुलिस अधिकारी, कूरियर कंपनी के कर्मचारी अथवा अन्य संस्थाओं का प्रतिनिधि बताकर लोगों से गोपनीय जानकारी प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। ऐसे किसी भी कॉल, संदेश अथवा वीडियो कॉल पर बिना सत्यापन विश्वास न करें तथा किसी भी परिस्थिति में ओ.टी.पी., बैंक खाते की जानकारी, ए.टी.एम. कार्ड, सी.वी.वी., यू.पी.आई. पिन अथवा पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, फर्जी लिंक एवं संदिग्ध मोबाइल एप से बचाव, ऑनलाइन भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा मोबाइल फोन एवं डिजिटल खातों की सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भी साझा की गई। नागरिकों को साइबर अपराध की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के महत्व से अवगत कराते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से तत्काल शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ