
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। मानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमरपुर में लगभग ₹4 करोड़ की लागत से निर्मित शहीद राजा शंकर शाह–रघुनाथ शाह शासकीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास भवन का लोकार्पण क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह के कर-कमलों से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह छात्रावास जनजातीय समाज के विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण आवासीय सुविधा प्रदान करेगा, जिससे वे बेहतर वातावरण में रहकर शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर सकेंगे, शिक्षा के क्षेत्र में की यह महत्वपूर्ण पहल क्षेत्र के विकास और जनजातीय समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है।
लोकार्पण अवसर पर विधायक सुश्री मीना सिंह ने समस्त विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सफलता प्राप्त करें तथा अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करें।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ