DRMS NEWS

DRMS NEWS

मानपुर में सूखे जैसे हालात, बेहद कम वर्षा से बढ़ी चिंता, 20 दिन बीतने के बाद भी तालाब, कुएं और बावड़ियां सूखी, किसान बोले— जल्द बारिश नहीं हुई तो अकाल जैसे हालात बनेंगे

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)वर्षा ऋतु की शुरुआत हुए लगभग 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन मानपुर नगर परिषद क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अब तक सामान्य वर्षा नहीं होने से चिंता लगातार गहराती जा रही है। 9 जुलाई की स्थिति में क्षेत्र में नाममात्र की बारिश हुई है। पूरे मानसून के दौरान मुश्किल से दो-तीन दिन ही हल्की वर्षा दर्ज की गई, जिससे खेतों, तालाबों और जलस्रोतों में पानी का एक भी संचय नहीं हो सका।

समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव व केशव प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि मानपुर क्षेत्र के अधिकांश तालाब, कुएं और बावड़ियां आज भी लगभग सूखी पड़ी हैं। कई जलाशयों में एक बूंद तक पानी दिखाई नहीं दे रहा है। जलस्रोतों के खाली रहने से जहां मवेशियों के लिए पेयजल का संकट गहराने लगा है, वहीं आने वाले दिनों में आम नागरिकों के सामने भी पेयजल की गंभीर समस्या खड़ी होने की आशंका बढ़ गई है।

सबसे अधिक चिंता किसानों को सता रही है। खरीफ सीजन की बुआई का समय निकलता जा रहा है, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेत खाली पड़े हैं। किसानों का कहना है कि यदि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो फसलों की बुआई प्रभावित होगी और पूरे कृषि सीजन पर संकट के बादल मंडराने लगेंगे। उनका कहना है कि फसल की बात तो दूर, यदि यही स्थिति बनी रही तो पीने और दैनिक उपयोग के पानी का भी गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है।

मौसम की बेरुखी ने ग्रामीण अंचलों में चिंता का माहौल बना दिया है। लोग आसमान की ओर टकटकी लगाए अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन फिलहाल मौसम के सक्रिय होने के स्पष्ट संकेत भी दिखाई नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र के बुजुर्गों का कहना है कि जुलाई के पहले सप्ताह तक जलाशयों में पानी भरने लगता था, लेकिन इस बार हालात बिल्कुल अलग हैं।

क्षेत्र के नागरिकों और किसानों का मानना है कि यदि आगामी दो से चार दिनों के भीतर संतोषजनक वर्षा नहीं हुई तो मानपुर क्षेत्र में सूखे और अकाल जैसे हालात बनने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अब सभी की निगाहें मानसून की सक्रियता पर टिकी हुई हैं।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ