
drms news (मानपुर उमरिया)। मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नौगवा में 2 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित शासकीय आदिवासी भवन का लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री मीना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अनूजा पटेल ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मानपुर की अध्यक्ष श्रीमती ममता सिंह, मुकेश पटेल, छपरौड़ सरपंच श्रीमती ममता कोरी तथा सेहरा सरपंच श्रीमती प्रेमा बाई उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सुश्री मीना सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। नवीन भवन के निर्माण से आदिवासी समाज सहित क्षेत्र के लोगों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सामुदायिक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने भवन निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए खुशी व्यक्त की। इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के आदिवासी समुदाय को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। यह भवन आदिवासी समाज के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के सीईओ अंकित सिरौठिया, भाजपा जिला महामंत्री हरीश विश्वकर्मा, बिजौरी मंडल अध्यक्ष हरिहर चतुर्वेदी, मानपुर मंडल अध्यक्ष राममोल केवट, मंडल महामंत्री प्रदीप तिवारी सहित भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल बिजौरी अध्यक्ष कोमल चौधरी, भगवान दास पटेल, मंडल उपाध्यक्ष अनुराग पटेल, जनपद सदस्य ध्रुव सिंह, प्रमोद सिंह, जगजीवन चौधरी, उपयंत्री संतोष सिंह, नौगवा स्कूल के प्राचार्य रावेंद्र पटेल, गोकुल पटेल, राजेश पटेल, लालमणि पटेल, शिक्षक श्री मरावी, संपत कोरी, दरबारी पटेल, सुखलाल पटेल, राजू पटेल, मंधारी प्रजापति एवं विजय पटेल ग्राम नौगवा की मातृशक्ति, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ