DRMS NEWS

DRMS NEWS

प्रांतीय महाविद्यालयीन पुस्तकालयाध्यक्ष संघ का हुआ गठन


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश के अंतर्गत संचालित शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत पुस्तकालयाध्यक्षों के हितों के संरक्षण, व्यावसायिक गरिमा के संवर्धन तथा महाविद्यालयीन पुस्तकालयों के समग्र विकास के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1973 मैं पंजीकृत "प्रांतीय महाविद्यालयीन पुस्तकालयाध्यक्ष संघ" का गठन किया गया।

वर्तमान समय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पुस्तकालयों की भूमिका केवल पुस्तकों के संग्रह तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि वे ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार, डिजिटल संसाधनों और आजीवन अधिगम के प्रमुख केंद्र बन चुके हैं। ऐसी स्थिति में पुस्तकालयाध्यक्षों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। इन्हीं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इस प्रांतीय स्तर के संगठन की स्थापना की गई है, ताकि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में कार्यरत पुस्तकालयाध्यक्षों को एक साझा, सशक्त एवं रचनात्मक मंच उपलब्ध हो सके। 

संघ का मुख्य उद्देश पुस्तकालयाध्यक्षों के सेवा, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक हितों की रक्षा एवं संवर्धन करना, प्रदेश के सभी महाविद्यालयीन पुस्तकालयाध्यक्षों के मध्य समन्वय, सहयोग एवं संवाद को सुदृढ़ बनाना, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020  के अनुरूप पुस्तकालयों को ज्ञान एवं अनुसंधान के उत्कृष्ट केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु प्रयास करना पुस्तकालयाध्यक्षों के लिए प्रशिक्षण, कार्यशालाओं, संगोष्ठियों एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन करना। उच्च शिक्षा विभाग के साथ रचनात्मक संवाद स्थापित कर पुस्तकालयों के विकास एवं पुस्तकालयाध्यक्षों से संबंधित नीतिगत विषयों पर सकारात्मक सुझाव प्रस्तुत करना है।

प्रांतीय महाविद्यालयीन पुस्तकालयाध्यक्ष संघ एक गैर-राजनीतिक, गैर-लाभकारी एवं गैर व्यावसायिक संगठन है, जो पुस्तकालयाध्यक्षों के सम्मान, अधिकारों और उनके व्यावसायिक विकास के लिए समर्पित रहेगा।

संघ के पदाधिकारीगण मे संघ के अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार आठिया, डॉ. दीपक कुमार नामदेव,  रमाकांत आठिया, डॉ. दीपक मीणा, सचिव रामकिशोर  सिंह, सह- सचिव डॉ ज्योति जादौन, कोषाध्यक्ष डॉ. गुलाब देवी, डॉ शशिकांत खरे एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ मनोहर सिंह दांगी, डॉ पवन सिरोजिया, डॉ ममता मलिक, संतोष कुमार कोरी, मोहन सिंह चढ़ार, श्रीमती अपर्णा चौबे, देव प्रजापति, अनुभव श्रीवास्तव इत्यादि अन्य को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ