DRMS NEWS

DRMS NEWS

शासकीय कन्या विद्यालय उमरिया में ‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या विद्यालय, उमरिया में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उमरिया एसडीओपी  पी.एस. परस्ते, कोतवाली थाना प्रभारी  मदनलाल मरावी, युवा टीम उमरिया के संयोजक हिमांशु तिवारी तथा विद्यालय के प्राचार्य ललन सिंह मर्काम की गरिमामयी उपस्थिति रही।        

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओपी पी.एस. परस्ते ने छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने छात्राओं से नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इसी बीच कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने उपस्थित सभी छात्राओं एवं शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि नशे से दूर रहेगी तो समाज का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल होगा।

युवा टीम उमरिया के संयोजक हिमांशु तिवारी ने छात्राओं से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बन सकता है।

कार्यक्रम के दौरान नशामुक्ति विषय पर ड्रॉइंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ललन सिंह मरकाम ने सभी अतिथियों, पुलिस विभाग, युवा टीम उमरिया एवं उपस्थित छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक चेतना के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। 

समापन अवसर पर ड्रॉइंग प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति-पत्र (प्रमाण-पत्र) प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।  कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्राचार्य ललन  सिंह मरकाम, शिक्षक लाल साहू, हिमांशु तिवारी, अभिनव द्विवेदी, विद्यालय छात्रा साक्षी रैदास, हर्षिता बर्मन, स्नेहा कोल, रिया तोमर, शिवानी रैदास, माधुरी रैदास, कोमल बैगा, रश्मि यादव  व 500 छात्रा उपस्थित रही।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ