
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक, शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जिले के सीमावर्ती थाना देवलोंद क्षेत्र का दरमियानी रात्रि आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना देवलेांद क्षेत्रांर्गत ग्राम सथनी, जनकपुर एवं सुखाड ग्रामों का जायजा लिया। सोन घडियाल संरक्षित क्षेत्र सोन एवं बनास नदियों का भ्रमण कर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में पुलिस का लगातार भ्रमण सुनिश्चित किया जाए। संवेदनशील इलाकों में पुलिस की दृश्यता (Visibility) और उपस्थिति बढ़ाई जाए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर पुलिस पैनी नजर रख रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ