
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। नगर परिषद मानपुर, सिगुड़ी बायपास रोड, वार्ड क्रमांक 4, 5 एवं 9 क्षेत्र में आज तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा और आशंका तो यह भी है कि कभी भी कोई अप्रिय घटना घटित हो सकती है।
समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव व केशव प्रसाद विश्वकर्मा को वार्डवासियों ने बताया है कि नगर परिषद मानपुर,के सिगुड़ी बायपास रोड, वार्ड क्रमांक 4, 5 एवं 9 क्षेत्र में आज तक स्ट्रीट लाइट नहीं लगाई गई है। रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे दुर्घटनाओं एवं सुरक्षा संबंधी समस्याओं का खतरा बना रहता है। इसके अलावा पेयजल की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। कई बार समस्या से अवगत कराने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। नगर परिषद का कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है, लेकिन आज तक हमारी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।
यहां के रहवासियों ने जनहित में नगर परिषद एवं संबंधित अधिकारियों से आग्रह किया है कि वार्ड क्रमांक 4, 5 एवं 9 में शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए तथा पेयजल की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ