DRMS NEWS

DRMS NEWS

जनता त्रस्त, व्यवस्था मौन, घरों में जलभराव, नलों में पानी नहीं, रातभर जागने को मजबूर मासूम, इंदिरा कॉलोनी में जनता की समस्याएं सुनने पहुंचे समाजसेवी ऋतिक राज पयासी, नगर परिषद से तत्काल कार्रवाई की मांग


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)वार्ड क्रमांक 9 की इंदिरा कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की गंभीर समस्याओं को लेकर समाजसेवी ऋतिक राज पयासी क्षेत्रवासियों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि वर्षों से पानी, साफ-सफाई, जलनिकासी, स्ट्रीट लाइट और आवास जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि कई घरों में नियमित पेयजल की व्यवस्था नहीं है। नल लगे होने के बावजूद पानी नहीं आता, जिससे लोगों को दूर-दूर से पानी लाकर घर का काम और भोजन बनाना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर बारिश के दौरान जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से कई घरों में पानी घुस जाता है, जिससे परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

लोगों ने बताया कि नियमित साफ-सफाई नहीं होने, कचरा समय पर नहीं उठने और नालियों की सफाई नहीं होने से चारों ओर गंदगी फैली रहती है। इसके कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।

क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की कमी या खराब व्यवस्था के कारण रात में अंधेरा रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार छोटे-छोटे बच्चे और बुजुर्ग रातभर परेशान रहते हैं तथा अंधेरे में सांप, बिच्छू जैसे जीव-जंतुओं का भी खतरा बना रहता है।

कई परिवारों ने यह भी बताया कि वे अभी तक पक्के मकान से वंचित हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र होने का दावा करने के बावजूद उन्हें अब तक लाभ नहीं मिला है। उन्होंने मांग की कि पात्र हितग्राहियों के आवेदनों की निष्पक्ष जांच कर योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

इस अवसर पर समाजसेवी ऋतिक राज पयासी ने कहा कि जनता ने अपनी समस्याएं खुलकर रखी हैं। इन समस्याओं का समाधान करना संबंधित जनप्रतिनिधियों और नगर परिषद की जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष, संबंधित वार्ड पार्षद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) एवं जिला प्रशासन से मांग की कि वार्ड क्रमांक 9 का तत्काल निरीक्षण कर पेयजल, जलनिकासी, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन तथा पात्र हितग्राहियों के आवास संबंधी मामलों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ