
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। थाना प्रभारी मुकेश मर्शकोले के कोतवाली उमरिया स्थानांतरण पर गुरुवार को मानपुर थाना परिसर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। मानपुर में लगभग 23 माह के सफल एवं उल्लेखनीय कार्यकाल के बाद उनके स्थानांतरण पर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों, क्षेत्रवासियों तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें नम आंखों से विदाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
इस संबंध में मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि विदाई समारोह में वक्ताओं ने कहा कि श्री मर्शकोले ने अपने कार्यकाल में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ अपराध नियंत्रण में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी सबसे बड़ी पहचान आमजन के प्रति सहज, सरल और सम्मानपूर्ण व्यवहार रही। थाना आने वाला प्रत्येक फरियादी बिना किसी संकोच के अपनी बात रख पाता था और उसकी समस्या को गंभीरता से सुना जाता था। इसी कारण उन्होंने पुलिस और जनता के बीच विश्वास का मजबूत संबंध स्थापित किया।
इस अवसर पर नव नियुक्त थाना प्रभारी ब्रज किशोर गर्ग का स्वागत भी किया गया। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनता के साथ समन्वय की परंपरा को आगे बढ़ाने की अपेक्षा व्यक्त की।
समारोह में शारदा प्रसाद गौतम, रामकिशोर चतुर्वेदी, हरीश विश्वकर्मा, विजय सिंह, कुशलेंद्र तिवारी, अनुरुद्ध मिश्रा, उमाशंकर पटेल, विजय गौतम, राममोल केवट, खलीक अंसारी, अजय द्विवेदी, त्रिवेणी द्विवेदी, विष्णु तिवारी, संजय तिवारी बालकदास बैगा (सरपंच), कुलदीप गुप्ता, बजरंग सोनी, वीरेंद्र प्रभाकर, रवि सेन, जय शर्मा, शैलेश त्रिपाठी, सनथ द्विवेदी, लाला तिवारी, भोला पटेल, कुश परिहार, रितिक प्यासी, गोलू सोनी, शेख आशिक, मुमताज शाह, बुल्लू मिश्रा सत्यम गुप्ता, मुन्ना गुप्ता सहित सैकड़ों नगरवासी, क्षेत्रवासी एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने श्री मर्शकोले को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई के दौरान वातावरण भावुक हो गया और उपस्थित लोगों ने कहा कि मानपुर में उनकी कार्यकुशलता, अनुशासन, जनसरोकार और सौम्य व्यवहार को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ