DRMS NEWS

DRMS NEWS

सिलेंडर लोड ट्रक ने बाइक सवार को मारी ठोकर, घटना में पंचायत सचिव का पैर बुरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया)जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय स्थित देवभूमि विद्यालय के पास सोमवार की शाम सामने से आ रहे सिलेंडर लोड ट्रक ने बाइक सवार को जोर दार टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार का दाहिना पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव को मिली जानकारी अनुसार मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत पतौर के सचिव किसी काम से मानपुर तरफ आ रहे थे, तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार पंचायत सचिव को जोरदार ठोकर मार दिया, जिसके बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया और मौके पर झटपाटने लगा जिसे देख ट्रक चालक मौके से भाग निकला। 

मौके पर मौजूद कुछ जागरूक लोगों ने ट्रक का पीछा किया तो कुछ लोगों ने आगे अपने परिचितों को फोन कर भाग रहे ट्रक को रोकने के लिए जानकारी दिये। अंततः कुछ ही दूरी में घटना कारित कर भाग रहे ट्रक को रोक लिया गया, वहीं पुलिस को घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी श्री गर्ग अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को 108 के माध्यम से समुचित इलाज हेतु मानपुर अस्पताल पहुंचवाया गया साथ ही संबंधित ट्रक को पकड़ कर जप्ती कार्यवाही करते हुए मामले को विवेचना में लिया गया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ