DRMS NEWS

DRMS NEWS

ऑटो चालकों के हितों के लिए संगठन होगा मजबूत, पंजीयन अभियान चलाने का निर्णय


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) पाली रोड स्थित श्रीसाईं मंदिर के सामने शहडोल ढाबा में रविवार को भारतीय मजदूर संघ एवं विराट ऑटो संघ की संयुक्त कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑटो चालकों के हितों की सुरक्षा, उनके परिवारों के कल्याण, संगठन के विस्तार तथा सभी ऑटो चालकों का पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कर उन्हें एक मजबूत एवं संगठित मंच से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में हरिमोहन साहू, रामचरण सेन, राजेश माझी, श्रीकांत गुप्ता, सोनू रजक तथा हप्पू विश्वकर्मा, (हप्पू भाईजान) सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखे और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विराट ऑटो संघ का व्यापक सदस्यता एवं पंजीयन अभियान चलाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक ऑटो चालक संगठन से जुड़कर अपने अधिकारों एवं हितों की रक्षा कर सकें। साथ ही चालक एवं उनके परिवारों के सामाजिक, आर्थिक एवं कल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समय-समय पर जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक का समापन संगठन की मजबूती, एकता एवं ऑटो चालकों के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ।

इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, जिला महामंत्री बृजेश मिश्रा, संभागीय प्रभारी प्रेमपी सिंह, संभागीय पदाधिकारी राजेश सिंह परिहार, मध्यप्रदेश सदस्य दृरिका प्रसाद मिश्रा सहित भारतीय मजदूर संघ एवं विराट ऑटो संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ