
drms news (मानपुर उमरिया)। तहसील अधिवक्ता संघ मानपुर के निर्वाचन उपरांत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामई वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमरिया प्रियदर्शन शर्मा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य अधिवक्ता परिषद के दिनेश नारायण पाठक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दरबारी लाल पटेल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती नजमा बेगम, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश अहमद रजा, तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती स्वाति कुशल धारीवाल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक अग्रवाल, न्यायिक दंडाधिकारी कटनी अपूर्व मेहरोत्रा एवं न्यायिक दंडाधिकारी मानपुर सतीश शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही।
न्यायाधीशगण द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुशलेंद्र कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष शैलेश कुमार त्रिपाठी, सचिव नागेंद्र पटेल, कोषाध्यक्ष अजय कुमार द्विवेदी, पुस्तकालय प्रभारी सुश्री श्रद्धा द्विवेदी एवं सह-सचिव संजू द्विवेदी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम का मंच संचालन अधिवक्ता विकास गुप्ता ने किया। इस दौरान तहसील अधिवक्ता संघ मानपुर के समस्त सदस्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ